AMIT LEKH

Post: उत्पाद विभाग की टीम को मिली बडी सफलता

उत्पाद विभाग की टीम को मिली बडी सफलता

जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब के साथ चार कारोबारी को किया गिरफ्तार

एक कारोबारी फरार, दो बाइक जब्त

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब के साथ चार कारोबारियों को धर दबोचा है। हालांकि इस दौरान एक कारोबारी भागने में सफल रहा जिसकी पहचान कर ली गयी है। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उक्त जानकारी अधीक्षक उत्पाद अमृतेश कुमार ने दिया है। उन्होंने बताया कि टीम ने पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के समीप छापेमारी कर 180 एम एल के एक पीए ट्रस्ट पैक के 180 पीस विदेशी शराब के साथ जीवधारा निवासी करण कुमार को धर दबोचा है। इस दौरान मुख्य कारोबारी विक्की कुमार बाइक लेकर भागने में सफल रहा। वहीं टीम ने चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर के समीप 35 लीटर चुलाई शराब व बाइक के साथ कारोबारी बट्टू कुमार व रघुनाथ पुर के समीप 35 लीटर चुलाई शराब व बाइक के साथ कारोबारी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम ने बैरिया देवी माई मंदिर के समीप एक गुमटी में छापेमारी कर159 पाउच देशी शराब के साथ कारोबारी बनकर निवासी रामबाबू राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी में निरीक्षक मद्धनिषेध दीपक कुमार सिंह, अवर निरीक्षक नीचे कुमारी, नागेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सद्दाम हुसैन, धर्मेंद्र झख सहित सेबल शामिल थे। उत्पाद विभाग की उक्त कार्रवाई से कारोबारियों में हडकम्प मत गया है।

Comments are closed.

Recent Post