AMIT LEKH

Post: शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हुए रतिकांत तिवारी

शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हुए रतिकांत तिवारी

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप ने बुधवार को नए शिक्षा प्रकोष्ठ के नेताओं की सूची जारी की है

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप ने बुधवार को नए शिक्षा प्रकोष्ठ के नेताओं की सूची जारी की है। इसमें आरा नगर के शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रतिकांत तिवारी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। 2013 से अपने राजनीतिक जीवन का शुरुआत करने वाले रतिकांत तिवारी ने जदयू के लिये लगभग 10 साल का समय दे चुके है। रतिकांत सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज की कॉलेज अध्यक्ष, महिला कॉलेज का प्रभारी, विश्वविद्यालय महासचिव और छात्र जनता दल यूनाइटेड का आरा महानगर अध्यक्ष रह चुके है। इस मौके पर उन्होंने कई बड़े कार्यक्रम भी करवाया है। जिसकी चर्चा आरा में अक्सर होती है। उसके बाद रतिकांत लगातार तीन साल तक मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भी रह चुके है और चौथे साल में उनको मीडिया सेल का ही आरा लोकसभा प्रभारी भी बनाया गया था। फिलहाल उन्हें आरा नगर का अध्यक्ष पद के बाद प्रदेश महासचिव बनाया गया है। जिसके बाद से उनके तमाम साथी उनको बधाई दे रहे है।

Comments are closed.

Recent Post