AMIT LEKH

Post: मध्य विद्यालय माधोपुर मठ परिसर में एलपीजी पंचायत का किया गया शुरूआत

मध्य विद्यालय माधोपुर मठ परिसर में एलपीजी पंचायत का किया गया शुरूआत

कार्यक्रम को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पदाधिकारियों ने सराहा

सुरक्षा सहित गैस कनेक्शन लेने का बताया गया तरीका

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया जीएमएस माधोपुर मठ परिसर में एलपीजी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सौजन्य से गुरुकृपा गैस एजेंसी के तत्वावधान में एलपीजी पंचायत सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका उदघाटन उप महा प्रबंधक ललन कुमार, एरिया सेल्स मैनेजर अविनाश कुमार, पूर्व जिला पार्षद अनिरुद्ध सहनी, जिप पति सह समाजसेवी हेमंत किशोर वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उदघाटन भाषण में एरिया सेल्स मैनेजर अविनाश कुमार ने कहा कि सभी पंचायतों में एलपीजी पंचायत लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कंज्यूमर बनकर गैस इस्तेमाल करने वाले बन सके। पहले महिलाएं गोबर से गोइठा बनाकर और जंगल से लकड़ी चुनकर खाना बनाती थीं। चुल्हे से निकलने वाले धुआं से तबियत भी खराब होता था। बर्तन भी खराब होता था और वातावरण भी प्रदूषित होता था। लेकिन पीएम उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन देकर घर घर सिलेंडर पहुंचाने का काम किया। ताकि महिलाओं का आंसू पोछा जा सके। गैस से खाना बनाने से समय का बचत होता है। जिससे महिलाएं दुसरा काम भी कर सकतीं हैं। समय बचने पर रोजगार भी कर सकतीं हैं। पहले अपने बच्चों को महिलाएं जंगल से लकड़ी चुनने या जलावन इकट्ठा करने के लिए भेज देतीं थीं। जिससे बच्चे स्कूल नही जा पाते थे। लकड़ी या कोयला से खाना बनाने से बीमारी होने पर पहले हजारों मौतें होती थी। लेकिन अब वैसी बात नही है। गैस का बुकिंग भी आसानी से कर सकते हैं। मिस्ड का व्हाट्सएप से भी बुकिंग कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत सेफ है। सुरक्षा का सभी समान उपलब्ध है। गैस लीक लीक होने पर तुरंत नजदीक के डीलर को सूचना देना है। जहां मैकेनिक ठीक कर देता है। उप महाप्रबंधक श्री ललन ने कहा कि गैस सिलेंडर को जनजन तक पहुंचाना है। एलपीजी पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार करना है कि गैस से क्या क्या फायदा है। गैस का इस्तेमाल करना फायदेमंद भी है। लकड़ी से सस्ता पड़ता है। परेशानी भी कम होता है। अभी भी 20 प्रतिशत परिवार गैस का उपयोग नही कर रहे हैं। देश में लोग शत-प्रतिशत इस्तेमाल करने वाले बने। इसी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गरीबों के लिए योजना सरकार कई योजनाएं चला रही है। ताकि अधिक लोग इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य जरूरी है। लकड़ी पर खाना बनाने से सांस की बिमारी, टीबी व कैंसर होता है। साथ ही पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंचता है। लकड़ी को बारिश से बचाकर रखना पड़ता है। गैस के साथ ऐसी कोई बात नही है। दिन-रात गैस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे परिवार स्वस्थ और सुरक्षित रहता है। इसी लिए गैस लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समय समय पर फ्री कनेक्शन भी दिया जाता है। गैस बिल्कुल सुरक्षित है। गांव में ज्यादा घटना होती है। इसी लिए गांव में एलपीजी पंचायत आयोजित कर गैस को कैसे इस्तेमाल करना है। कोई घटना होने पर किस तरह से बचाव करना है। सिलेंडर में आग लगने पर क्या करना है। एलपीजी पंचायत के माध्यम से एक्सपर्टों द्वारा सभी बातों की जानकारी दी जा रही है। वही तनवीर सिंह, ललन, जय मंगल यादव अग्निशमन कर्मियों द्वारा डेमो करके आग बुझाने की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर, गैस एजेंसी का नंबर और कैसे बुकिंग करना है। इन सब बातों की भी जानकारी दी गई।
मौके पर शैलेश जयसवाल, बिनू सिंह, फिरोज आलम, शिवपूजन महतो, छोटन पासवान, राजन श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, अमित कुमार, अग्निशमन कर्मी सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post