AMIT LEKH

Post: भोजपुर में विषैला सांप के डसने से छत पर सो रही अधेड़ महिला की मौत

भोजपुर में विषैला सांप के डसने से छत पर सो रही अधेड़ महिला की मौत

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में शनिवार की अहले सुबह घटी घटना

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में शनिवार की अहले सुबह विषैले सांप के डसने से छत पर सो रही अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी मंगल सिंह की 45 वर्षीया पत्नी लीलावती देवी है। इधर मृतका के पति मंगल सिंह ने बताया कि वह दोनों शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोए थे। कुछ देर के बाद वह छत से नीचे चले आए। लेकिन उनकी पत्नी लीलावती देवी छत पर ही सोई थी। इसी बीच शनिवार की अहले सुबह विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर जब परिजन छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वहां से एक साथ गुजर रहा है।जिसके बाद उनके द्वारा उक्त सांप को मार डाला गया। साँप के डसते ही उनकी हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन पहले उन्हें गांव में ही स्थित एक ओझा के पास झाड़फूंक करने के लिए ले गए। कुछ देर झाड़फूंक कराने के बाद जब उनकी हालत में कोई सुधार न हुआ तो परिजन उन्हें इलाज के लिए गांव नहीं स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए का सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बता दे की झाड़फूंक के चक्कर में ही कितने लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद लोग अंधविश्वास की अपनी इस आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बताया जाता है की मृतका को दो पुत्री नंदिनी,राधिका व दो पुत्र सूरज एवं मिथिलेश है। घटना के बाद मृतक्का के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.

Recent Post