बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बजट प्रस्ताव में कुल प्राप्ति 4,30,65,65,833 और कुल भुगतान के लिए 5,30,80,31,157 तथा अंतिम शेष के 64,73,06,566 रहने के अनुमान पर बोर्ड ने लगाई मुंहर
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नजर निगम बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के द्वारा किया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की इस विशेष बैठक में व्यापक चर्चा और विचार के आधार पर कुल 530 करोड़ 80 लाख 41,157 का बजट प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड के द्वारा पारित किया गया। जबकि बीत रहे वर्ष 2025- 26 के लिए कुल 528 करोड़ से अधिक के बजट प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया था। इसको लेकर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस बजट प्रस्ताव के बावजूद सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा बेतिया नगर निगम के लिए करीब 55 करोड़ का आवंटन विभिन्न मद में जारी किए जाने से नगर निगम प्रशासन को अपने विभिन्न कार्यों के लिए काफी हद तक अपने आंतरिक श्रोतों पर भी निर्भर रहना पड़ा। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर निगम बोर्ड की सम्पन्न विशेष के बाबत बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 लिया प्रस्तावित बजट प्रारूप में कुल प्राप्ति 4,30,65,65,833 और कुल भुगतान के लिए 5,30,80,31,157 तथा अंतिम शेष के 64,73,06,566 रहने के अनुमान है। महापौर ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में बजट प्रारूप के प्रस्तावों पर नगर निगम बोर्ड द्वारा अपनी स्वीकृति की मुंहर लगाए जाने के साथ बेतिया नगर निगम क्षेत्र के लिए वर्ष 2026-27 के लिए विकास कार्यों के लिए विधाई अनिवार्यता को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के सभी माननीय नगर पार्षद,नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी गण का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।








