AMIT LEKH

Post: महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र का ऐतिहासिक कदम : नूतन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र का ऐतिहासिक कदम : नूतन

जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व एमएलसी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह ने महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

अभिषेक कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (संवाददाता)। जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व एमएलसी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह ने महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

फोटो : अभिषेक कुमार, अमिट लेख

इस जश्न कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा समर्थित महिलाएं मौजूद दिखी। महिला आरक्षण बिल पास होने से महिलाएं में खुशी का माहौल दिख रहा है। पूर्व एमएलसी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का जो बिल पास हुआ है महिला को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। इसको लेकर हम सब महिला हर्षोल्लासित है।

छाया : अमिट लेख

आज हमलोग होली-दीवाली सब एक साथ माना रहे हैं। आज हमलोग बहुत खुश हैं। क्योंकि महिलाएं को अब मोदी जी के द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाएं बहुत खुश महसूस कर रही हैं। पहले भी महिलाएं के लिए मोदी बहुत कुछ किया हैं। उनका हमेशा रहा है कि महिला कभी भी पुरुष से कम नहीं रहे और महिलाओं के लिए हर एक सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

छाया : अमिट लेख

आज उन्होंने महिलाओं को और सशक्त किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मौके पर रंजू झा, सरिता मिश्रा, सीमा कुशवाह, अर्चना मेहता, शक्ति सारिका सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post