AMIT LEKH

Post: युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष बने लव यादव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष बने लव यादव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

पूर्व में 5 वर्षो तक छात्र राजद के जिलाध्यक्ष एवं कई वर्षो तक सुपौल राजद के प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष और पूर्व में जिला प्रवक्ता भी रह चुके हैं लव यादव 

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के परामर्शनुशार। गौरवगढ़ निवासी अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव को युवा राजद के जिला अध्यक्ष बनाऐं जाने पर त्रिवेणीगंज छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा की लव यादव कई वर्षो से राजद के लिए समर्पित रहें है। पूर्व में 5 वर्षो तक छात्र राजद के जिलाध्यक्ष एवं कई वर्षो तक सुपौल राजद के प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष और पूर्व में जिला प्रवक्ता भी रह चुके हैं। युवाओं में इनकी एक अलग छवि है। सम्भावना जताई जा रही है की अनोज उर्फ़ लव यादव आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को काफी मजबूती प्रदान करेंगे वहीं बधाई देने में राजद जिला अध्यक्ष संतोष सरदार त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष दुर्गी सरदार युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव जिला पार्षद सदस्य ई० प्रवेश प्रवीण मिडिया प्रभारी छोटे सरकार (अभिषेक), कुमार, रौशन, गोलू समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया।

Comments are closed.

Recent Post