AMIT LEKH

Post: अधिकारों में कटौती के विरोध में वार्ड सदस्य संघ ने दिया धरना

अधिकारों में कटौती के विरोध में वार्ड सदस्य संघ ने दिया धरना

चौदह सूत्री मांगों के समर्थन में वार्ड संघ ने दिया धरना

अधिकार बहाली को लेकर वार्ड सदस्य ने उठाई आवाज

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो 

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

कोईलवर/भोजपुर।  वार्ड सदस्य संघ कोईलवर के द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय परिसर कोईलवर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन वार्ड संघ कोईलवर के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। आज की धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजकुमार ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष भोजपुर (आरा) रंजन बाबा ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज का संविधान संकल्प, आदेश एवं समय-समय पर निर्गत पत्रों का जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं पंचायत सचिवों के द्वारा विगत दो वर्षों से अनुपालन नहीं किए जाने के कारण बड़े पैमाने पर वार्ड सदस्यों की हकमारी एवं शोषण किया जा रहा है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए एवं वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सीधे वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के बैंक खाते में राशि भेजा जाए। उन्होंने आगे कहा कि वार्ड सदस्यों की हकमारी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो लोग अभी तक वार्ड सदस्यों की हकमारी करते रहे हैं उनको हटाने का स्मार-पत्र सरकार को सौपा जाएगा। आगे धरने को संबोधित करते हुए वार्ड महासंघ के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष रंजन बाबा ने कहा कि वार्ड सदस्यों के अधिकारों में लगातार हो रही कटौती को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब सरकार से आर या पार होगा। अगर हमारी 14 सूत्री मांग पत्र को सरकार गंभीरता से नहीं लेती है तो हम लोग सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने का कार्य करेंगे। नल जल संरक्षण की राशि जुलाई 2021 से प्रत्येक वार्ड को साल का 48000 रु देना था जो प्रखंड विकास पदाधिकारी की मिली भगत से पंचायत सचिव अभी तक कोईलवर प्रखंड के किसी वार्ड में नहीं दिए हैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जी से करने हेतु जनता दरबार में समय निर्धारित कराया गया है ।कोईलवर प्रखंड में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। अवैध कार्य एजेंसी से प्रखंड से लेकर पंचायत तक कार्य कराए जाते हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। जांच एजेंसी और वीडियो के बीच गहरा रिश्ता है। आगे सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है जनता की आवाज को लेकर वार्ड सदस्य प्रखंड कार्यालय तक आते हैं तो उनकी बातों को भ्रष्टाचारी गण निहित स्वार्थ के कारण अनसुनी करते हैं ।इससे जनता के साथ-साथ वार्ड सदस्यों में आक्रोश है। नाली-गली का कार्य वार्ड सदस्यों से के माध्यम से वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति से न कराकर प्रखंड के कार्यपालक पदाधिकारी के मिली भगत से सीधे मुखिया द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य करके सारी सरकारी राशि का पूरे तरीके से बंदरबांट किया जा रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम 14 सूत्री मांग पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी कोईलवर विजय कुमार मिश्रा को सौंपा गया। आज की धरना में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में अनु सिंह बबलू कुमार रंजीत कुमार संजय जी मनीष चौधरी शिशुपाल, आदित्य तिवारी, संजीत कुमार सिंह, अंकित कुमार, दीपक, रीता सिंह, विजय, चंदन, मनोज, पप्पू, सुनील, विक्की, रामजी यादव, चंदेश्वर यादव, मुकेश, रामायण गुप्ता, अमित, राजेश, धनुषधारी पासवान, रेखा देवी, कांति देवी, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, रितु देवी शामिल रहीं।

Comments are closed.

Recent Post