बगहा में पागल कुत्ते के बाद अब रामनगर में आवारा व सनकी घोड़े ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है
न्यूज़ डेस्क, बगहा ब्यूरो
नसीम खान ‘क्या’
– अमिट लेख
बगहा, (जिला ब्यूरो)। बगहा में पागल कुत्ते के बाद अब रामनगर में आवारा व सनकी घोड़े ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया है। दरअसल रामनगर शहर में इन दिनों आवारा घोड़े से लोग खौफजदा हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि घोड़े ने तीन लोगों को बारी बारी से दौड़ा कर काट लिया है बाज़ार में आ रहे लोगों पर एकाएक इस घोड़े ने हमला कर दिया और देखते ही देखते किसी के हाथ तो किसी के सीने व पेट को चबाने की कोशिश की। आशंका जताई जा रही है कि घोड़ा पागल हो चुका है। लिहाजा, लगातार इंसानों को निशाना बना कर तीनों लोगों को जबड़े से काटने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इधर घायलों को रामनगर पीएचसी में भर्ती कर इलाज़ किया जा रहा है। इस मामले में चिकित्सा पदाधिकारी एम काजीम ने बताया कि आज तीन लोग घोड़े के हमले में ज़ख़्मी होकर अस्पताल पहुँचें हैं। जिन्हें बुरी तरह ज़ख़्मी किया है। अब यह तो जांच का विषय है कि घोड़ा आखिरकार लोगों को क्यों काट रहा है। वहीं, सिकटा से रामनगर बाज़ार आए घोड़े के हमले में ज़ख्मी रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि अचानक घोड़ा कई लोगों पर हमला किया जिसक्रम में उन्हें भी ज़ख्मी कर दिया। नगर में बढ़ते आतंक को लेकर लोग घोड़े को पकड़ने के साथ साथ उसकी मानसिक स्थिति की जांच करने की मांग कर रहे हैं, ताक़ि, लोग सही सलामत सड़कों पर आवाजाही कर सकें।








