AMIT LEKH

Post: वनकर्मियों द्वारा मगरमच्छ का किया गया सफल रेस्क्यू

वनकर्मियों द्वारा मगरमच्छ का किया गया सफल रेस्क्यू

वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में इन दिनों वन्य जीवों की चहलकदमी काफी बढ़ गई है

नंदलाल पटेल

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में इन दिनों वन्य जीवों की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के चरघरिया निवासी महेश गुप्ता के पोखरा में वन्य क्षेत्र से भटक कर एक लगभग पांच फीट लंबा मगरमच्छ आ घुसा।जो मछलियों को अपना शिकार बनाने लगा। मगरमच्छ को देख पोखरा के स्वामी ने इसकी सूचना वन कार्यालय को दी गई। सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच घंटो मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर लिया। इस बाबत वनपाल सोनू कुमार ने बताया कि पिछले दिनों लगातार बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से मगरमच्छ बाहर आ कर पोखरे में जा घुसा होगा।जिसका सफल रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ दिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post