AMIT LEKH

Post: आकर्षण का केंद्र बना पानी में श्री राम लिखा तैरता पत्थर

आकर्षण का केंद्र बना पानी में श्री राम लिखा तैरता पत्थर

सेतु बंध रामेश्वर से लाया गया ये पत्थर, उन सबके लिये फलदाई है जो नहीं जा सके हैं रामेश्वरम धाम

– सुमन मिश्र
अरेराज, (अमिट लेख) : प्रखंड के रामपुरवा में अवस्थित रामजनकी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्री विष्णु सह रामचरित मानस महायज्ञ एवम सामूहिक उपनयन संस्कार के आठवें दिन दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।महायज्ञ में आकर्षण का केंद्र तैरता हुआ पत्थर बना हुआ है। श्रीराम लिखा ये पत्थर रामेश्वरम से लाया गया है। यह पत्थर पानी में तैरता है। जो इन दिनों क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे। यज्ञ शाला में रामसेतु का चमत्कारी पत्थर रखा हुआ है। पानी में तैर रहे इस पत्थर पर श्रीराम का नाम भी अंकित है। इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे है। राम जानकी के मठाधीश रामबालक दास ने बताया कि इसे रामेश्वरम से लाया गया है। ताकि, जो लोग रामेश्वरम नहीं जा सकते हैं, वे यहां चमत्कारी पत्थर का दर्शन कर सके।

Comments are closed.

Recent Post