स्नातक में 64 तो शिक्षक में 73 फीसदी हुए मतदान
– सुमन मिश्र
अरेराज, (अमिट लेख) : विधान परिषद के सारण स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान हेतु मतदान कर्मियों के दल को गुरुवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था।
मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अंचल कार्यालय में शिक्षक एवं प्रखंड कार्यालय में स्नातक निर्वाचन का मतदान केंद्र स्थापित किया गया था। सारण स्नातक में कुल 781 मतदाताओं में 499 ने अपना मतदान किया वही सारण शिक्षक पद पर कुल 67 मतदाताओं में 49 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।








