AMIT LEKH

Post: मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाकर अमृता ने लहराया गोपालगंज का परचम

मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाकर अमृता ने लहराया गोपालगंज का परचम

जिला के कटेया-अमवां निवासी महेंद्र तिवारी जी की सुपौत्री है अमृता

मामूली किसान की बेटी ने दिखाया मेधा का जलवा प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं

– गोपालगंज से जिला ब्यूरो शैलेश तिवारी की रिपोर्ट

गोपालगंज, (अमिट लेख)। एक कहावत हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इंसान उस मुकाम को हासिल कर सकता है जिसकी उसे चाह होती है। उसी प्रकार अमेया निवासी अमृता कुमारी एक साधारण परिवार में जन्मी महेन्द्र तिवारी की पौत्री अभय तिवारी की पुत्री बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में चतुर्थ स्थान हासिल कर एक मामूली किसान की बेटी अमृता कुमारी ने कमाल कर दिया है। इस सफलता के बाद अमृता के घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। दरअसल, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया रिजल्ट जारी होने के बाद गोपालगंज के कटेया प्रखंड के अमेया गाँव का माहौल खुशियों में बदल गया अमेया निवासी एक साधारण किसान महेन्द्र तिवारी की पौत्री ने मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल कर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। आपको बता दें 500 की परीक्षा में अमृता कुमारी को 484 नंबर मिले हैं। ज्ञ्यनेश्वरी उच्च विद्यालय गौरा हाई स्कूल से अमृता कुमारी ने मैट्रिक की पढ़ाई की है। पढ़ाई ग्रामीण इलाके में भले ही हुई है लेकिन उसके सपने छोटे नहीं है अमृता कुमारी के जुनून को देख कर लगता हैं कि यह बच्चीं आगे भी चलकर अपने परिवार तथा जिले का नाम रौशन करेगी

Comments are closed.

Recent Post