AMIT LEKH

Post: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया आयोजित

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया आयोजित

लोकतंत्र को बचाने के लिए हर कुर्बान देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तैयार : कौशल

रिपोर्ट: संतोष कुमार
– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल) : अच्छे दिन की लुभावने नारा देने वाले देश के सांप्रदायिक एवं जातिवाद में ध्यान भटका कर अपने कुछ गुजराती मित्रों के माध्यम से देश के गरीब जनता के पैसे और देश की संपत्ति को बेचने का काम कर मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। यह बातें शनिवार को मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि गरीब का बेटा हूं गरीब के अच्छे दिन आएंगे का जुमला देकर सत्ता में आए मोदी सरकार आज दोस्त के हाथों देश को बेच रही है। आज सरकार के लिए 140 करोड़ लोगों की आवाज कोई मायने नहीं रखती। लेकिन याद रहे हर सरकारी जोड़ जुल्म पर वार कर कांग्रेस देश की लड़ाई लड़ती रहेगी। जिस तरह से भाजपा राजनीति षड्यंत्र रच रही है। हथकंडे अपना रही है वो ये न सोचें कि राहुल गांधी डर जाएंगे। राहुल गांधी उस परिवार से है जिस परिवार ने देश के लिए शहादतें दी हैं। कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर पैदल चलकर अजनबियों के आंसू पोछने, टूटे हौसले और बिखरे सपनों को जोड़ने और नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने, बेख़ौफ़ बेधड़क गलत को गलत कहते हुए परिणाम की चिंता किए बिना हमेशा सच बोलने का अपराध किया है। तानाशाही सरकार के विरोध इतनी सारी आवाज उठाने के लिए अपराधों की सजा मिलनी ही थी। क्योंकि उन्होंने अपराध किया है कि अडानी महा घोटालों का पर्दाफाश किया है। डॉ विश्वनाथ सरार्फ ने कहा कि न डरेंगे न रुकेंगे और न झुकेंगे राहुल गांधी के साथ चलेंगे। डॉ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा का ध्यान भटकाने की कवायद हास्यास्पद है आरोपों से साबित होती है। भाजपा और झूठ फैला रही है। अमरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अभी भी प्रत्येक परिवार में कांग्रेस है। हरेक परिवार के कोई न कोई सदस्य कांग्रेस विचारधारा को मानते है। इस मौके पर दिलीप कुमार यादव, मनोज कुमार, परमानंद यादव, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार आनंद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post