AMIT LEKH

Post: “आप” का जिला स्तरीय बैठक आहूत, आठ नगर पंचायत और दो नगरपालिकाओं में उतारेगी उम्मीदवार

“आप” का जिला स्तरीय बैठक आहूत, आठ नगर पंचायत और दो नगरपालिकाओं में उतारेगी उम्मीदवार

महराजगंज जिले के आठ नगर पंचायत व दो नगर पालिकाओं में चेयरमैन के प्रत्याशी उतारने तथा जिले के 185 वार्डो में सभासद के प्रत्याशी पार्टी के बैनर तले चुनाव निशान झाड़ू का सिम्बल देकर चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया।

हमारे ब्यूरो सैफ आलम की रिपोर्ट
अमिट लेख
महराजगंज, (उत्तर प्रदेश)। आज दिनाँक 02/04/23 को आम आदमी पार्टी का जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ई. आकाश जायसवाल ने की। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव रहे। बैठक का संचालन रामकुमार पटेल ने किया। बैठक में महराजगंज जिले के आठ नगर पंचायत व दो नगर पालिकाओं में चेयरमैन के प्रत्याशी उतारने तथा जिले के 185 वार्डो में सभासद के प्रत्याशी पार्टी के बैनर तले चुनाव निशान झाड़ू का सिम्बल देकर चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पशुपतिनाथ गुप्ता, के. एम. अग्रवाल, जियउद्दीन सिद्दीकी, डॉ. एस. एस. पटेल, शम्भू शरण, डॉ. एल. बी. प्रसाद, सेराजुद्दीन अंसारी, संत कुमार, राजन यादव, शिव दयाल, छोटेलाल खरवार, डा. अवधेश सिंह, विनोद कुशवाहा, गंगेश चौधरी, दशरथ प्रजापति, आनंद कुमार, अख्तर अली, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post