AMIT LEKH

Post: किराना दुकान में सेंधमारी कर दस हजार नगद रुपए एवं किराना सामान की चोरी

किराना दुकान में सेंधमारी कर दस हजार नगद रुपए एवं किराना सामान की चोरी

रविवार की देर रात्रि में एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग दस हजार रुपये नगद एवं किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 7 रविवार की देर रात्रि में एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग दस हजार रुपये नगद एवं किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया।

फोटो : संतोष कुमार

चोरी की घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी निवासी अशोक मेहता ने त्रिवेणीगंज थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने दर्ज शिकायत में कहा कि मैं वार्ड नंबर 7 हरिहरपट्टी चौक पर किराना दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता हूं।

छाया : अमिट लेख

रविवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे हिस्से से दो चदरा व दीवार में सेंधमारी कर दो कार्टून सरसों तेल,तीन कार्टून नारियल तेल, काजू 10 पैकेट, किशमिश 5 पैकेट, 10 किलों सुपाड़ी, दो कार्टून साबुन, गल्ले में रखी नगद सहित दस हजार रुपये एवं किराना सामान चोरी कर ले गया। उन्होंने कहा सुबह में दुकान आने पर देखा कि मेरे दुकान पर एक चाकू पड़ा हुआ था। त्रिवेणीगंज प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post