AMIT LEKH

Post: शिक्षा एक ऐसी शेरनी का दूध है की जो भी बच्चे इसे ग्रहण करेंगे वह एक दिन अवश्य दहाड़ेंगे

शिक्षा एक ऐसी शेरनी का दूध है की जो भी बच्चे इसे ग्रहण करेंगे वह एक दिन अवश्य दहाड़ेंगे

जनसुराज की विचारों को जन जन तक पहुंचने के लिए आज नौतन प्रखंड अंतर्गत बैकुंठवा पंचायत में राजनारायण साह की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जनसुराज की विचारों को जन जन तक पहुंचने के लिए आज नौतन प्रखंड अंतर्गत बैकुंठवा पंचायत में राजनारायण साह की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस सभा में जिला संयोजक कृष्ण बिंद , जिला सचिव सिकंदर चंद्रा,महिला अनुमंडल अध्यक्ष सुश्री नीतू शाही, प्रखंड संयोजक राजनरायण, रूपेश, दिनेश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने पंचायत के जनता से आह्वान किया की व्यवस्था परिवर्तन एवं अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक बार जन सुराज के साथ कदम में कदम मिलाकर चलिए और गांधी रूपी प्रशांत किशोर के सपनों को साकार कीजिए। वही जिला सचिव सिकंदर चंद्रा ने सभा को संबोधित करते हुए बताए की शिक्षा एक ऐसी शेरनी का दूध है की जो भी बच्चे इसे ग्रहण करेंगे वह एक दिन अवश्य दहाड़ेंगे और इसी शेरनी के दूध में सताधारियो ने जहर घोल दिया है। साथ ही साथ श्री चंद्रा ने बताए की बिहार की कानून व्यवस्था इतनी जर्जर हो गई है कि कानून से जनता को न्याय मिल ही नहीं रहा है। बिहार के हर एक एग्जाम के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही प्रकाशित हो जाती है और उसका खामियाजा हमारे राज्य के मेधावी छात्रों को भुगतना पड़ता है। इसलिए इस कुव्यवस्था को परिवर्तन करने के लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही आशा की किरण है वह है जनसुराज। वही अनुमंडल महिला अध्यक्ष नीतू शाही ने नीतीश कुमार के द्वारा विधान सभा में अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को एवं उपमुख्यमंत्री दोनों को मूर्ख शासक बताया।

Comments are closed.

Recent Post