AMIT LEKH

Post: बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय और पंचायत के विकास से संबंधित सुझाव पत्र जिलाधिकारी को देने के लिए किए तैयार

बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय और पंचायत के विकास से संबंधित सुझाव पत्र जिलाधिकारी को देने के लिए किए तैयार

 प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का हुआ आयोजन

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला केे चकिया प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का आयोजन कल्याणपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर तथा चकिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनझुला में किया गया। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम,समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत से द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत किया गया। बाल दरबार में विद्यालय के बच्चे तथा  किशोर- किशोरी समूह के बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, स्लॉगन लेखन, पर्यावरण संरक्षण ,जलवायु परिवर्तन, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा उन्मूलन से संबंधित पेंटिंग बनाई गई तथा उपरोक्त बिंदुओं पर बच्चों ने भाषण भी दिया। बाल दरबार में बच्चों ने अपने,अपने विद्यालय और पंचायत के विकास से संबंधित जिलाधिकारी को देने हेतु सुझाव पत्र भी तैयार किए।  इस बाल दरबार में उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रज़ा , प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान आलम प्रधानाध्यापक यू एच एस बनझुला, शिक्षक सतीश कुमार साथी शीतलपुर,बलभ केसरी बनझुला, संतोष कुमार पाठक, विकास मित्र कविता कुमारी,नीतू देवी, अजय कुमार सहित छात्रा नाज़नीन खातून, नाज़िया, सोहाना खातून, किशोरी समूह से निधि कुमारी, वंदना कुमारी, राजनंदनी कुमारी, काजल कुमारी, रुचिका कुमारी, अनामिका कुमारी , रिंकू कुमारी, आरती कुमारी, नीतू कुमारी, ब्यूटी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ,नंदनी कुमारी, रानी कुमारी, मुस्कान खातून सहित बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए।

Comments are closed.

Recent Post