AMIT LEKH

Post: हरसिध्दि थाना क्षेत्र में दो मानव पैर मिलने से हड़कंप, मुजफ्फरपुर से बुलाई गई एफएसएल की टीम

हरसिध्दि थाना क्षेत्र में दो मानव पैर मिलने से हड़कंप, मुजफ्फरपुर से बुलाई गई एफएसएल की टीम

मानव पैर का पुलिस ने किया पहचान

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में दो मानव पैर मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों पैर पुरुष के है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार और हरसिद्धि थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दोनों पैर के अलावा शरीर का कोई हिस्सा नहीं मिला है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाई गई है। एफएसएल की टीम ने कुछ नमूनों को इकट्ठा किया और वापस लौट गई। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा नहर के पास की है। बताया जाता है कि दो दिनों पूर्व मछुआरों ने नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका तो दो पैर जाल में फंस गए। मछुआरे दोनों पैर को फेंक कर फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को बुधवार को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। आशंका व्यक्त की जा रही कि दोनों पैर मटियारिया के कृष्णा सहनी के पुत्र हरेंद्र सहनी का है। हरेंद्र के परिजनों ने उसके पैर की शिनाख्त की है। बताया जाता है जागापाकड़ पंचायत के रामनगर के गोपाल राम की विवाहिता पुत्री से अपनी दूसरी शादी की थी। कुछ महीने पूर्व से गोपाल राम रामनगर से भादा गंडक कॉलोनी में घर बनाकर सपरिवार रहते थे। जहां हरेंद्र अक्सर आता जाता था। हरेंद्र के व्यवहार से गोपाल राम की नहीं बनती थी। हरेंद्र सपरिवार घर छोड़ कर फरार है। जिस कारण गोपाल राम के परिजनों पर शंका व्यक्त की जा रही है कि हरेंद्र की हत्या कर उसके शव को टुकड़ा में करके नहर में फेंक दिया होगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हरसिध्दि थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाई गई है। एफएसएल की टीम ने कुछ नमूनों को इकट्ठा कर वापस लौट गई। एफएसएल के जांच के बाद हरेंद्र के पिता का डीएनए जांच कराया जाएगा। साथ ही शव के अन्य भाग की खोज की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post