वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट देखी जा रही
मूड में
न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल
तैयब अली चिश्ती
महराजगंज (जनपद ब्यूरो) : नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मूड में देखी जा रही हैं । मंगलवार को भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी यूपी पुलिस तथा मित्र देश नेपाल राष्ट्र के नेपाली एपीएफ फोर्स के संयुक्त जवानों द्वारा पैदल फ्लैग मार्च किया गया।
एसएसबी समवाय पथलहवा उपनिरीक्षक अमिताभ साहा ने बताया कि तस्करी पर विराम लगाने के लिए पैदल मार्च किया गया भारत नेपाल सीमा में प्रवेश करने पर बाइक की तलाशी भी लिया गया। बहुआर चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि कानून व्यवस्था व बॉर्डर सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए भारत नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या498/3 पर एसएसबी व नेपाली पुलिस एपीएफ फोर्स के संयुक्त जवानों के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया खुला बॉर्डर होने के कारण दोनों देश के लोग बिना रोक-टोक के आर पार आते जाते हैं खासकर सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा कभी-कभी तस्कर उठाने का प्रयास करते हैं तस्करी को रोकने के लिए समय-समय पर पेट्रोलिंग होता रहता है
जिससे लोगों में सुरक्षा की अनुभूति होती है। इसी क्रम में बहुआर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल,अंकित यादव, एसएसबी बीओपी पथलहवा उपनिरीक्षक अमिताभ साहा मुख्य आरक्षी नितुल शाकिया, आरक्षी राजा कुमार आरक्षी बिलिफंग बोरो, आरक्षी मनीष कुमार गुप्ता, आरक्षी अमरेश कुमार, तथा एपीएफ फोर्स नेपाल राष्ट्र समवाय उपनिरीक्षक पदम बहादुर सलामी मगर, चक्र बहादुर राणा ,दीपेंद्र के.सी. नीरेश बुद्धा, सहित आदि जवान मौजूद रहे।








