एक्सीडेंट के बाद बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा तीन लोग जख्मी
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक्सीडेंट के बाद एक बाइक तेज रफ्तार सफारी के नीचे फंस गई। इसके बाद सफारी चालक ने कार रोकने की बजाय और तेजी से भगाना शुरू कर दिया, जिससे रोड पर चिंगारियां उठती रहीं। रोड पर चल रहे लोगों ने डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। अंत मे नगर परिषद क्षेत्र के बघला पुल के समीप गाड़ी मालिक भागने में सफल रहा और गाड़ी चालक को मौके पर से ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की दोपहर नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 17 स्थित मॉल के समीप की बताई जा रही है। यहां बाइक पर सवार होकर लालपट्टी निवासी व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष भुनेश्वरी साह अपनी पुत्री प्रीति कुंमारी एवं नतनी 6 वर्षीय आरोही को बाजार क्षेत्र के गुरुकुल स्कूल से लेकर अपने घर आ रहे थे। उसी दौरान रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफारी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे तीनों सड़क पर गिर गए। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इधर,घटना की सूचना पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को थाने ले गई है।








