एक पक्ष से तीन घायल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 12 में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में किया गया। घायलों में मोहम्मद इलाही उम्र 50 वर्ष मोहम्मद आमिर उम्र 32 वर्ष एवं मोहम्मद हकीम उम्र 50 वर्ष शामिल है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अबुल मोहम्मद इसराइल एवं इलाही के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चला आ रहा है।
विवादित जमीन में अबुल एवं इसराइल घर निर्माण कर रहा था। घर निर्माण रोकने गए इलाही को अबुल एवं इसराइल तू-तू मैं-मैं करने लगे। बात जब आगे बढ़ गई तो दोनों पक्षों में आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष तीन लोग घायल हो गया। घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल लाया,जहां चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज चल रहा है।समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है |








