AMIT LEKH

Post: एक बड़ी घटना को आमंत्रण दे रहा सुगौली रेलवे फाटक

एक बड़ी घटना को आमंत्रण दे रहा सुगौली रेलवे फाटक

सुगौली रेलवे फाटक का स्थिति हुआ जर्जर

रेल प्रसाशन सजग नहीं हुआ तो घट सकता है बड़ी दुर्घटना

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) जान हथेली पर लेकर चल रहे लोगों में मौत का खौफ नहीं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है।अगर सुगौली रेल प्रशासन सजग नहीं हुआ तो घट सकती है बहुत बड़ी दुर्घटना फिर इसका ज़िम्मेदार कौन होगा।आखिरकार रेल प्रशासन कोई ठोस कदम क्यू नहीं उठा पा रहा है। आपलोगों को सुगौली में बीते दिनों की रेल दुर्घटना के बारे में बता दें कि घटना सुगौली-मोतिहारी रेलखंड के बंगरा गांव के समीप ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी ।सुगौली के छोटा बंगरा निवासी शत्रुधन राम को देर रात घर जाने के क्रम में अचानक ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। फिर भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं। सुगौली के बंगरा रेलवे गुमटी रेलवे सिग्नल गिरने पर आरओबी के दोनों ओर सिग्नल के नीचे से किनारे साईड से लोग अपने बाइक को लेकर निकलते हैं कोई डर नहीं है कि दुर्घटना हो सकती है। आखिरकार कब तक लोग अपने आप को छोड़ कर प्रशासन को दोष देते रहेंगे और प्रशासन भी मुकदर्शक बनी हुई है।हाल ही के दिनों की सड़क दुर्घटना की बात करे तो एक सप्ताह के अंदर एक दर्जन से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी के साथ मृत्यु हो चुकी है।जबकि पिछले साल 2022 में सड़क दुर्घटना के चलते 1.68 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। असावधानियों के चलते रोड एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। भारत में सड़क दुर्घटनाएं एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, क्योंकि केंद्र ने वर्ष 2022 के लिए डेटा जारी किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले साल कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं र्घटनाएं दर्ज की गई। सावधानी बरतें आप और अपने घर वाले लोगों का ख़्याल रखें। दुर्घटना से देर भली !

Comments are closed.

Recent Post