AMIT LEKH

Post: ऑटों चालकों को बाल सुरक्षा व मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

ऑटों चालकों को बाल सुरक्षा व मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

ऑटों  चालकों की मदद से बच्चे एवं महिलाएं होंगे सुरक्षित

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 1098 व 112

 न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

महराजगंज (जनपद ब्यूरो) : पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत निचलौल में झूलनीपुर एवं महराजगंज ऑटों स्टैंड में आटों चालकों को बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी के मुद्दों पर जागरूक किया गया।

इस दौरान बाल संरक्षण कार्यकर्ती मेनका ने बतायी कि अगर कोई बच्चा या महिला आपके ऑटों में यात्रा कर रहे है और वह घबराया है,इधर उधर देख रहे है। किसी भी तरह आपको लगे कि बच्चे,महिलाओं को कोई बहला फुसलाकर ले जा रहा है, कोई बच्चा भुला – भटका हो,गुम हो गया है,किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो बेहिचक चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , आपातकालीन नम्बर 112 पर फोन करके मदद किया जा सकता है। बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि बाल विवाह,बाल श्रम में लिप्त बच्चों की मदद के लिए उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बर में काल करना है।

और आटो चालकों की मदद से बच्चे एवं महिलाएं होंगे सुरक्षित। बाल संरक्षण कार्यकर्ता कृष्ण मोहन ने बताया कि विकास खण्ड निचलौल, नौतनवां एवं मिठौरा के विभिन्न आटो/बस स्टैंड पर इस प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आटों चालकों ने भरपूर सहयोग हेतु  आश्वासन दिया। अन्त में यह जानकारी और लोगों तक पहुंचाने के लिए चालक बन्धुओं से अनुरोध किया गया।

Comments are closed.

Recent Post