AMIT LEKH

Post: पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

छोटे ग्राहकों के लिए ग्राहक सेवा केन्द्र बहुत ही होता है उपयोगी : अंजू

न्यूज़ डेस्क,बगहा

जग मोहन काजी

अमिट लेख

बगहा (संवाददाता) : प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत देवरिया तरूअनवां पंचायत के तरूअनवां गांव में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन देवरिया तरूअनवां पंचायत के मुखिया अंजू देवी, मुखिया पति संजय ओजहिया, राजद बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष सुमंत कुमार और लौकरिया थाना के छोटे बाबु संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया । उद्घाटन समारोह के दौरान मुखिया अंजू देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटे ग्राहकों के लिए इस प्रकार का केन्द्र बहुत ही उपयोगी होता है।

तरूअनवां में बैंकिंग सुविधा बढ़ाने की माँग लोगों द्वारा पूर्व से की जाती रही है। फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र खुल जाने से स्थानीय लोगों में खुशी है।

केन्द्र संचालक सुमन कुमारी,पति दिप्पू महतो ने बताया कि इस केंद्र से लोग अपने रुपये को जमा तथा निकासी कर सकते हैं। साथ ही एफडी, आरडी, फंड ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां बैंक का नया खाता भी खोला जाएगा। इस अवसर पर मुखिया पति संजय ओजहिया, देवरिया तरूअनवां पंचायत के भुतपुर्व  सरपंच नन्द किशोर महतो, गुमास्ता चन्द्रशेखर महतो,  तरूअनवां के सभी नवयुवक समिति के सदस्य, मनोज ओजहिया, मुकेश कुमार, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, जगमोहन कुमार, गुंजेश कुमार, दिलीप कुमार  सहित  अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Comments are closed.

Recent Post