AMIT LEKH

Post: गरीब जनता के पैसे और देश की संपति को बेचने का काम कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार

गरीब जनता के पैसे और देश की संपति को बेचने का काम कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार

अच्छे दिन की लुभावने नारा देने वाले देश को सांप्रदायिक एवं जातिवाद में ध्यान भटकाकर अपने कुछ गुजराती मित्रों के माध्यम से देश के गरीब जनता के पैसे और देश की संपति को बेचने का काम कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार।

मिथिलेश कुमार झा

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के हर कार्यकर्ता अपने पूर्वजों एवं लाखों स्वतंत्रता सेनानीयों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त आजादी और लोकतंत्र बचाने के लिये संघर्ष तथा हर कुर्बानी देने को तैयार। अच्छे दिन की लुभावने नारा देने वाले देश को सांप्रदायिक एवं जातिवाद में ध्यान भटकाकर अपने कुछ गुजराती मित्रों के माध्यम से देश के गरीब जनता के पैसे और देश की संपति को बेचने का काम कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार। उक्त बातें वीरपुर में सोमवार को जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. तारानंद सादा ने वीरपुर में कहा “गरीब का बेटा हूॅ गरीबों के अच्छे दिन आयेंगे का जुमला देकर सत्ता में आई मोदी सरकार आज ‘दोस्त’ के हाथों देश को बेच रही है, आज सरकार के लिए देश के 140 करोड़ लोगों की आवाज कोई मायने नहीं रखती। लेकिन याद रहे, मोदी के सरकारी जोर-जुल्म पर डट कर कांग्रेस देश की लड़ाई लड़ती रहेगी। जिस तरह से भाजपा राजनीतिक षड्यंत्र रचकर हथकंडे अपना रही, वो, ये न सोचे कि इनसे राहुल गांधी जी डर जाएंगे। राहुल जी उस परिवार से आते हैं, जिसके पूर्वजों ने देश के लिए शहादतें दी हैं। राहुल गांधी जी ने विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, अनिल अंबानी को चोर कहा था.. इसमें क्या गलत है. राहुल गांधी जी ने चौकीदार के मदद से देश के पैसे लेकर भागने वाले भगौड़ों को चोर कहा था। देश के पैसे लेकर भागने वालों को चोर कहना गलती है क्या? बैठक को जिलाध्यक्ष डॉक्टर विमल प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव जय प्रकाश चौधरी, डॉक्टर रमेश प्रसाद यादव, श्रीलाल गोठिया, मुकेश कुमार पप्पू ने संबोधित किया। उक्त मौके पर सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया। जबकि प्रदेश प्रतिनिधि समशेर आलम, मौसम खेरवार, कामेश्वर सिंह, प्रवीण कुमार मिश्र, तारा नंद यादव, रत्नेश कुमार, तनवीर आलम, मो. अंसार, फिरोज खान, अब्दुल मन्नान, रिट नारायण शाह, मो मुर्तुजा, नशरुद्दीन शाह, प्रेम गुप्ता, विजय कुमार मिश्र, चंदन सिंह, जय बोध झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post