जातीय गणना में हुई गड़बड़ी में सुधार करने की सरकार से की मांग
न्यूज़ डेस्क,भोजपुर
अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)
अमिट लेख
भोजपुर । नागरी प्रचारिणी सभा भवन, रमना मैदान, में बिन्द बेलदार एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन गणेश कुमार बिन्द, राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्द-बेलदार विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान, पटना भरत बिन्द, विधायक, भभुआ कैमूर, ब्रज किशोर विन्द पूर्व मंत्री बिहार सरकार तथा राम सागर बिन्द, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत माता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश कुमार बिन्द ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार में बिन्द जाति की जनसंख्या-55-13 लाख एवं बेलदार जाति की जनसंख्या-20.45 लाख तथा भोजपुर जिला में बिन्द जाति की आवादी 3.63 लाख है परन्तु बिहार सरकार द्वारा बिन्द जाति की आवादी काफी कम अर्थात 12.85 लाख तथा बेलदार जाति की आवादी -4.53 लाख दिखाया गया है। बिन्द एवं बेलदार जाति की आवादी 75 लाख से अधिक होने के बाद भी इनकी अपनी कोई पहचान नहीं है और ये सभी जातियों से अधिक पिछड़ी हुई हैं। इसलिए इन्हें अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने तथा जातीय गणना में हुई गड़बड़ी में सुधार करने की मांग सरकार से की। भरत बिन्द विधायक भभुआ ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि बिन्द जाति लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ब्रज किशोर बिन्द, पूर्व मंत्री बिहार सरकार ने बिन्द जाति के लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया। राम सागर बिन्द, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत माता पार्टी उत्तर प्रदेश ने कहा कि भगवान महादेव बिन्दों के आदि कुल देवता तथा मां बिन्ध्यवासिनी आदि कुल देवी है, इसलिए गर्व से कहो कि हम बिन्द जाति से आते हैं। बिन्द जाति के लोगों की अपनी पहचान एवं सत्ता पर अधिकार हेतु अपने नाम के अंत में अपना टाइटिल सिर्फ और केवल सिर्फ बिन्द लिखे।








