तीन अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के पिपरा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष ने बताया कि काण्ड संख्या 218/23 के अभियुक्त खैरी घाट निवासी अशोक साहनी तथा उत्पाद विभाग मोतिहारी के अभियुक्त विलास साहनी एवं वासुदेव साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








