AMIT LEKH

Post: 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित दो कारोबारी गिरफ्तार

10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित दो कारोबारी गिरफ्तार

मधनिषेध अधिनियम के तहत भेजे गए जेल

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के बाजितपुर वार्ड नंबर 1 में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कारोबारी सीता देवी उम्र 25 वर्ष एवं विकास कुमार उम्र 22 वर्ष है। इधर थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनो अवैध शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया है।

Comments are closed.

Recent Post