AMIT LEKH

Post: नए वर्ष के जश्न से लौटते क्रम में अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में कई लोग घायल

नए वर्ष के जश्न से लौटते क्रम में अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में कई लोग घायल

बगहा वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क मार्ग,गंडक बराज,त्रिरहुत नहर,पिपरा कुटी,कोतराहा में हुई दुर्घटना

हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :

न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा

नसीम खान ‘क्या’

अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। वाल्मीकिनगर में नए वर्ष के जश्न के बाद लौटने क्रम में अलग अलग चार जगहों पर हुई दुर्घटना में कई लोग जख्मी हुए । जिनका स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है । बतादें की नए वर्ष के जश्न के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक वाल्मीकिनगर पहुंचे। देर शाम तक वाल्मीकिनगर स्थित पर्यटक स्थलों पर सैलानी मौज मस्ती करते रहे । वहीं लौटने के दौरान बगहा वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क मार्ग पर कोतराहां  और पिपरा कुटी के समीप मोड़ पर जीप,और कार में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें एक 15 वर्षीय बच्ची के सिर में गम्भीर चोटें आईं,तो वहीं बाइक और कार के टक्कर में दो लोगों के घायल होने की खबर है ।

बतातें चलें कि एक सवारी टेम्पू के पलटने से एक महिला गोपालगंज निवासी बिन्दुदेवी बुरी तरह से जख्मी हो गई । बिंदु देवी के दाहिने हाथ मे चोट आई हैं । अंतर्राष्ट्रीय गंडक बराज के 15 नम्बर फाटक पर बाइक के फिसलने से स्थानीय युवक एनपीसीसी निवासी 24 वर्षीय शिव तिवारी बुरी तरह से घायल हो गया है ।

वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया की पुलिस हर भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मुस्तेद थी वहीं सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस गश्त करती रही । वाहन चालकों से गाड़ी धीरे चलाने का अपील किया जा रहा था । घटनास्थल पर पुलिस सूचना मिलते ही पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए अग्रतर कार्यवाई में लगी गई ।

Comments are closed.

Recent Post