AMIT LEKH

Post: सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 में सर्वाधिक 3055 मत पाकर पीके समर्थित निर्दलीय आफाक अहमद विजयी घोषित

सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 में सर्वाधिक 3055 मत पाकर पीके समर्थित निर्दलीय आफाक अहमद विजयी घोषित

देर रात तक जारी रही सारण स्नातक निर्वाचन की मतगणना

सारण मण्डल ब्यूरो

रूचि सिंह ‘सेंगर’ की रिपोर्ट

– अमिट लेख
छपरा (सारण)। शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम प्राप्त हो गया है। बुधवार दिन भर चली मतगणना के बाद प्रथम स्थान पर सर्वाधिक मत 3055 पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को विजयी घोषित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए।

जबकि भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080, नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008, लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31 एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए। इस बीच सारण स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना का कार्य बुधवार देर रात तक तेजी से चलती रही है। जिसमें महाचंद्र प्रसाद सिंह से डॉ वीरेंद्र नारायण यादव अधिक मतों से आगे चल रहे थे। गुरुवार को इस मतगणना की अंतिम रिपोर्ट आने की संभावना है। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सारण के द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक उप निर्वाचन 2023 के लिए विजयी घोषित निर्दलीय प्रत्याशी आफाक अहमद को चुनावी रणनीतिकार एवं बिहार में जन सुराज पदयात्रा के प्रणेता प्रशांत किशोर के द्वारा अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया था। इसके अलावा एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय के द्वारा अशफाक अहमद को विजयश्री दिलाने के लिए सारण में काफी प्रयास किया गया था। प्रशांत किशोर की पदयात्रा बीते वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर चंपारण की धरती से शुरू हुई थी। जो बुधवार को सारण जिले के दिघवारा प्रखंड में पहुंची है। इस चुनाव में प्रशांत किशोर के द्वारा समर्थित प्रत्याशी के विजयी होने से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि प्रशांत किशोर का प्रयास दिखने लगा है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी बिहार में प्रशांत किशोर के द्वारा लोगों की सहमति से राजनीतिक पार्टी बनाकर अगर अपना प्रत्याशी उतारा जाएगा,

तो उक्त चुनावों में भी लड़ाई काफी कांटे की होने की प्रबल संभावना है। उधर शिक्षक एमएलसी अफाक आलम के विजय विजई होने पर प्रशांत किशोर, इंजीनियर सच्चिदानंद राय, मुन्ना बाबा, तारकेश्वर सिंह, भवानी मुन्ना, बच्चा सिंह, भरत सिंह, ललितेश्वर तिवारी, प्रशांत पांडेय, मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, अश्वनी प्रताप सिंह, मुखिया महेश्वर राय, मुन्ना शाही, अरविंद सिंह, सहायक अध्यापक महेश कुमार सिंह, पीके मीडिया टीम के हरिओम जी, ओम जी, पुरुषोत्तम शर्मा, संदीप कुमार कश्यप, दीपशिखा सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Comments are closed.

Recent Post