AMIT LEKH

Post: पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा

पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा

पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा

न्यूज़ डेस्क,पटना  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (विशेष ब्यूरो) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।आप सभी लोग बेहतर ढंग से काम करते रहें। आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री से एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आईं। गांवों तथा टोलों में पक्की गली-नाली का निर्माण कराया गया। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि समाज में सभी को साथ लेकर चलें और समस्याओं का समाधान करें। खूब मन लगातार काम करें। गांवों के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं उसकी लगातार निगरानी करते रहें। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा.एस. सिद्धार्थ, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी तथा पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post