AMIT LEKH

Post: पटना के ऑफिसर्स फ्लैट से नग्न हालत में बरामद हुई महिला

पटना के ऑफिसर्स फ्लैट से नग्न हालत में बरामद हुई महिला

नशा खिलाकर दुराचार की आशंका

मामले की जांच कर रही पुलिस

न्यूज डेस्क,पटना

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख 

पटना(विशेष ब्यूरो)। राजधानी के ऑफिसर्स फ्लैट में मंगलवार की सुबह सवेरे एक महिला नग्न अवस्था में बरामद हुई। जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को मिली दल बल के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को नशे की हालत में फ्लैट से बरामद किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना कोतिवाली थाना क्षेत्र के ऑफिसर फ्लैट परिसर की है। मॉर्निग वॉक कर रहे लोगों की नजर ऑफिसर फ्लैट परिसर में बेसुध पड़ी महिला पर गई. कपड़े के नाम पर महिला के शरीर पर कुछ भी नहीं था। आधिकारिक तौर पर महिला की पहचान नहीं बतायी गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो नशे की हालत में मिली महिला पुनाई चक इलाके की रहने वाली है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला को धोखे से नशा खिलाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है।

Comments are closed.

Recent Post