AMIT LEKH

Post: पैदल अयोध्या के लिए निकले दंपती का स्वागत

पैदल अयोध्या के लिए निकले दंपती का स्वागत

राम भक्तो ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

न्यूज डेस्क पटना

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख 

पटना(विशेष ब्यूरो)। नवगछिया से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पैदल निकले दंपती सोमवार रात सकरा पहुंचे। दोनों ने प्रखंड के मछही गांव में विश्राम किया। मंगलवार सुबह भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, गाजे बाजे के साथ उनकी यात्रा सकरा से मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हुए। दंपती ने बताया कि उन्होंने आठ जनवरी को पैदल यात्रा शुरू की थी। हर दिन 30 से 35 किमी की यात्रा पूरी कर विश्राम करते हैं। करीब साढ़े छह सौ किमी की यात्रा पूरी कर सकरा पहुंचे हैं। पैदल यात्रा कर 30 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सकरा में राम बालक शर्मा, अशोक चौधरी, कपिलेश्वर प्रसाद, सुनील गिरि आदि ने दोनों का स्वागत किया।

Recent Post