



शिक्षको में शोक का लहर
न्यूज डेस्क,मोतिहारी
सुमन मिश्रा
अमिट लेख
अरेराज(अनुमंडल संवाददाता)। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय होरिल छपरा की शिक्षिका नगीना द्विवेदी का हृदय गति रुकने के कारण शुक्रवार को निधन हो गया जिससे शिक्षा जगत में दुख का माहौल बना हुआ है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिंटू कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षिका कर्तव्यनिष्ट एवं स्वच्छ हृदय की महिला थी शिक्षिका का व्यवहार बेहद सौम्य था। जिसके चलते सहकर्मियों के साथ ही साथ अधिकारियों द्वारा भी उन्हें सम्मान दिया जाता था। उनके निधन से शिक्षा जगत में एक गहरा शून्य हो गया है।सभी विद्यालयों में शोक सभा का भी आयोजन किया गया।