![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
तीव्र गति से आ रही एक बाइक ने नेपाल निवासी मिलतारा रानी उम्र 30 बर्ष पिता रामप्रवेश मरचहवा सुस्ता वार्ड नंबर 3 को पैदल टंकी बाजार आते समय एक अनियंत्रित बाइक ने पीछे से ठोकर मार दी।
हमारे प्रतिनिधि नंदलाल पटेल की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (प. चम्पारण)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह वाल्मीकिनगर पुलिस थाना के समीप एक बाइक की ठोकर से एक पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो थाना के समीप तीव्र गति से आ रही एक बाइक ने नेपाल निवासी मिलतारा रानी उम्र 30 बर्ष पिता रामप्रवेश मरचहवा सुस्ता वार्ड नंबर 3 को पैदल टंकी बाजार आते समय एक अनियंत्रित बाइक ने पीछे से ठोकर मार दी। बाइक की ठोकर से पैदल चल रहे महिला सड़क से लगभग 5 फीट की दूरी पर जा गिरी। आनन-फानन में ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों ने महिला को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं दुर्घटना में बाइक चालक की पहचान समीउल्लाह अंसारी पिता मरहूम साबिर अंसारी ग्राम पिपराकुट्टी थाना वाल्मीकि नगर का निवासी के रूप में हुई है।