![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डॉ शशि भूषण शाही ने अपने विद्यालय में आयोजित सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम व विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संवाददाता
– अमिट लेख
एकमा/सारण। एकमा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम यानि सुरक्षित शनिवार के तहत अग्निकांड के खतरे एवं बचाव के संदर्भ में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाई गई।
इस दौरान रामपुर विंदालाल, सीमावर्ती नचाप, टेघरा आदि अन्य गांवों में हाल के दिनों में हुए अग्नि कांडों का उदाहरण देकर छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों, विभिन्न तरह की आग की पहचान और उस पर काबू पाने के लिए विविध प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई। इस गतिविधि में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर के प्रधानाध्यापक मो तौकीर अंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता पांडेय, शिक्षक दिग्विजय गुप्ता, कमल कुमार सिंह, छवि नाथ मांझी, अंजू कुमारी, विभा कुमारी आदि अन्य शामिल रहे। इसी प्रकार नगर पंचायत एकमा बाजार के कन्या मध्य विद्यालय एकमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसुआर, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, प्राथमिक विद्यालय राजापुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा-आमडाढ़ी, वंशी छपरा, रसूलपुर, देवीगंज, भुईली, एकड़ीपुर, हरपुर आदि के विद्यालयों में भी सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन से संबंधित जरुरी जानकारी प्रदान किया।