AMIT LEKH

Post: जनता दरबार में चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

राजस्व अधिकारी कौशिकी चौबे, एसआई भरत कुमार तथा राजस्व कर्मचारी नड्डा के रूपेश कुमार गुप्ता के बेहतर सहयोग से मामलों का निपटारा किया गया

अमित तिवारी की रिपोर्ट….

– अमिट लेख

प. चम्पारण। भैरोगंज थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद सम्बंधित जनता दरबार लगाया गया। जिसमें लंबित मामलों का दोनों ही पक्ष की आपसी तालमेल सूझ बूझ से व सरकारी अंचल कर्मियों की सहयोग से चार ऐसे लोगों का भूमि सम्बंधित जटिल समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। जो, काफी पुराना था। बताते चले कि राजस्व अधिकारी कोशिकी चौबे, एसआई भरत कुमार तथा राजस्व कर्मचारी नड्डा के रूपेश कुमार गुप्ता के बेहतर सहयोग से मामलों का निपटारा किया गया है। इस दौरान राजस्व अधिकारी कौशिकी चौबे ने बताया कि बिहार सरकार के आदेशानुसार जिला अधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को भूमि सम्बंधित विवादों को उनके आपसी तालमेल व सहयोग से निपटारा किया जाना है। ताकि बिना वजह माननीय कोर्ट का कीमती समय बर्बाद न कर ऑन द स्पॉट ही मामलों का निष्पादन कर उचित मापदंड को बेहतर बनाना है। इसी कड़ी में राजस्व कर्मचारी रूपेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहन साह बनाम विंध्याचल साह मंझरिया, उदयभान यादव बनाम भोला यादव, रामअवध राम बनाम बुन्नी लाल साहनी तथा अब्दुल्ला अंसारी बनाम शिव यादव आदि का समाधान होने की स्थिति में एक नोटिस के साथ चार नया मामला पहुंचा तथा चारों मामलों का निष्पादन किया गया।

Recent Post