![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बनारस के आचार्य और अयोध्या की रामलीला बरबस हीं मोह लेगा सबका मन और चित्त होगा निर्मल
जहां दस्यु सरगनाओं की बंदूकें गरजती थी आज विद्वान पुरोहितों के मुख से मंत्रोच्चारण की उद्घोष होगी
अमित तिवारी की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
प. चम्पारण। प्रखंड बगहा एक के सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के दियारा क्षेत्र के खैरटवा गांव के वार्ड नम्बर 5 में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर पंचायत के मुखिया दीपक पांडेय के बेलवा डुमरिया उनके निजी निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इसके दौरान यज्ञकर्ता कैलाश दास बाबा जी महाराज ने बताया कि इस यज्ञ की अवधि 9 दिनों तक रहेगी। 20 अप्रैल को जल-भराई तथा पूजा का शुभारंभ किया जायेगा। तथा 28 अप्रैल को यज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति किया जाना है। इस संदर्भ में मनोज यादव तथा भटुमन यादव ने बताया कि यज्ञ की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। विधि-विधान से विद्वान पंडित यज्ञाचार्य बनारस के आचार्य अवधेश पांडेय, आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या धाम तथा प्रवचनकर्ता जय सिंह ब्यास यूपी देवरिया से पधार रहे हैं। जिनके पुण्य कर्तब्यों का श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्राप्त होगी। वही मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय, प्रभु दास, रामाशीष ठाकुर, पिंटू गिरि राजेन्द्र दास, जनार्दन दास, श्याम दास तथा भोला दास ने संयक्त रूप से कहा कि बड़े खुश नसीब हैं हमलोग। जो कुछ दिनों पूर्व में इसी धरती पर दस्यु सरगनाओं के डर के साये में जीने के लोग मजबूर थे। जिस धरती पर खून बहाने के लिए बंदूकों की गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज सुनाई देती थी। आज के परिवेश में उसी धरती की माया से सनातन धर्म की अमृत की वर्षा होगी। साथ हीं श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञभगवान की पूजन से और उनकी असीम कृपा के आशिर्वाद से इस क्षेत्र के लोग धन्य धान्य होंगे।