हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
चकिया में उच्चकों ने शुक्रवार को बैंक से रुपया निकासी कर बाहर निकलते ही थैला काट कर 50 हजार रुपए लेकर चम्पत होने में सफल रहा
न्यज डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी, (विशेष ब्य़ूरो)। चकिया में उच्चकों ने शुक्रवार को बैंक से रुपया निकासी कर बाहर निकलते ही थैला काट कर 50 हजार रुपए लेकर चम्पत होने में सफल रहा। घटना पंजाब नेशनल बैंक के पास घटित बताई गई है। पीड़ित मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सबली निवासी जय प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा से एक लाख रूपया निकासी कर थैला में रख कर शाखा से बाहर निकला उसी दौरान अज्ञात बदमाश द्वारा थैला काट कर 50 हजार रूपया निकाल लिया गया। यह रूपया बाहर से भाई द्वारा भेजा गया था। इन दिनों बेखौफ बदमाश लगातार छिना झपटी के कार्यों अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों में भय व्याप्त है।








