AMIT LEKH

Post: सदस्यता और अभिनंदन समारोह का आयोजन

सदस्यता और अभिनंदन समारोह का आयोजन

भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय मे महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती,अतिपिछड़ा वर्ग से 200 लोगो को सदस्यता और अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ

कार्यक्रम मे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित पूर्व मंत्री, विधानपार्षद, विधायक शामिल हुए

अरुण कुमार ओझा

– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फूले की 197 वीं जयंती मनाया गया। उक्त जयंती कार्यक्रम पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही। अन्य अतिथियों मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधानपरिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, शाहपुर के पूर्व विधायक मुनी देवी, काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ.प्रेम रंजन चतुर्वेदी, तरारी के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा ज्योतिबा फूले के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सिंह और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ किया गया। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सिंह ने जिले भर से आए अतिपिछड़े समाज के कार्यकताओं सहित दूसरे दल से भाजपा की सदस्यता लेने वालेकार्यकताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आज नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास सबके प्रयास से कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा और प्रधानमंत्री जी के नीति से प्रभावित होकर ही आज समाज के सभी वर्ग पार्टी से जुड़ रहे है। भाजपा पार्टी नही,विचारधारा है। यह पार्टी सबका सम्मान करती है। उक्त अवसर पर जिले भर से आए दूसरे अन्य दलो के 200 कार्यताओ और जनप्रतिनिधियों को पार्टी का अंगवस्त्र और फूल माला पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जयंती सह सदस्यता समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले भारत के एक महान समाज सुधारक और विचारक थे। वे और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फूले दोनो जीवनपर्यंत शिक्षा के प्रचार-प्रसार संघर्ष के साथ बढकर काम किया। आज उनके कार्यो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगे बढा रहे है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश आगे बढ रहा है।सभी जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों के लिए चल रही है। आजादी के 75 साल होने के बाद गरीबो के लिए सही मायने मे काम करनेवाले देश को प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री जी ने न्याय के साथ सबका विकास करते है। सबका सम्मान करते है। उन्होने परिवारवादी पार्टियों पर बोलते हुए कहा कि जो पार्टी परिवारवादी है, वह न तो गरीबो का, न समाज का और न ही देश का विकास कर सकती है। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रहे है।देश के 130 करोड़ जनता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर कर है।केन्द की चल रही योजनाओं से रोजगार सृजन हो रहे है और बेरोजगारी समाप्त हो रहा है। बिहार के सरकार को प्रधानमंत्री से सिखना होगा कि लोग आत्मनिर्भर कैसे बने और सबका विकास कैसे हो। अभी भारत के सांस्कृतिक उत्थान और देश के विकास का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2030 तक भारत आत्मनिर्भर बनेगा। ज्योतिबा फूले, उनकी पत्नी साबित्रीबाई फूले सहित सभी महिषियो को नमन करते हुए हम संकल्प ले कि अपने बच्चो सहित समाज के सभी बच्चो को पूर्ण शिक्षा प्रदान करे। 2024 मे सभी जगह कमल ही कमल खिले। मुख्य अतिथि अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने दूसरे दलो से आए अतिपिछड़े समाज के कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए भाजपा मे स्वागत किया। उन्होने कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है उसमे प्रधानमंत्री जी नीचले पायदान पर खड़े ब्यक्ति को अगली पंक्ति मे खड़े कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी सबका सम्मान करने वाली पार्टी है।भारतीय जनता पार्टी देश के लिए बहुत जरुरी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व भी जरुरी है।हम सभी कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर भारतीय संस्कृति को आगे बढाए।हम ज्योतिबा फूले और उनकी पत्नी साबित्रीबाई फूले के बताए मार्ग पर आगे बढे। वही बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की राह पर है। उन सभी पुरूखो को याद करते हुए उनके कदमो पर चले। पार्टी के विचार को लोगो के बीच पहुंचाएँ। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी ने किया। जयंती सह सदस्यता समारोह के उपरांत विधानपरिषद गया स्नातक क्षेत्र से जीते हुए भाजपा के वरीष्ठ नेता, पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह का अभिनंदन समारोह किया गया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त किया।उक्त अवसर पर निर्वाचित विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह ने कार्यकताओं को जीत के लिएआभार ब्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर की भूमी तपोभूमी और भोजपुर की धरती वीरभूमी है। ये दोनो जिला के कार्यकर्ता और समर्थकों ने दिखा दी कि ऐसे ही नही दोनो जिला महान है। आज की राजनीति पैसा और बाहुबल की ओर आकर्षित हो रहा है। आज वोटर बिकाऊ हो जा रहे है,लेकिन हमारे भोजपुर के शेरो ने उन सभी को नकारते हुए हमे छठी बार प्रतिनिधि बनाया। मै आज की राजनीति से क्षुब्ध हूँ। आज प्रजातंत्र की परिभाषा बदल रही है, जिसे हम सभी भाजपा के देवतुल्य कार्यकताओं को बचाना होगा। दोनो कार्यकर्मो मे जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, कौशल यादव, मंगलाचरण तिवारी,  प्रतिमा चंद्रवंशी, नरेन्द्र तिवारी, मंत्री वरूण सिंह, पुनम कुशवाहा, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, आईटी संयोजक कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, विधी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोज तारकेश्वर ठाकुर, आईटी प्रदेश संयोजक सियाराम सिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम सह संयोजक संतोष चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल विद्यार्थी,  हरेन्द्र पांडेय, विजय सिंह, सीडी शर्मा, भुवर ओझा, रमेश कुमार कर्ण, अशोक शर्मा, सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय, ओंकार पांडेय, मधु मिश्रा, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

Recent Post