AMIT LEKH

Post: यज्ञ से होता है चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति, आचार्य आशुतोष

यज्ञ से होता है चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति, आचार्य आशुतोष

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

भगवद् गीता में ऐसे त्याग को राजसी त्याग कहा गया है और इस प्रकार का त्याग करके भी मनुष्य त्याग के फल को नहीं पाता

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो। कोटवा प्रखण्ड जसौली पट्टी ग्राम स्थित सोना देवी,सुन्दर देवी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ के षष्ठ दिवस महर्षि गौतम ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केन्द्र चम्पारण ‘काशी’ के आचार्य आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया। जब कभी भी हमारे जीवन में कुछ अवांछित घटित होता है तो हमारी मनोस्थिति में सर्व प्रथम यह भाव आता है कि यह जो कुछ कर्म है वह सब दु:ख रूप ही है। ऐसा समझ कर हम शारीरिक क्लेश के भय से कर्त्तव्य कर्मों का परित्याग करने के लिए तत्पर हो जाते हैं। भगवद् गीता में ऐसे त्याग को राजसी त्याग कहा गया है और इस प्रकार का त्याग करके भी मनुष्य त्याग के फल को नहीं पाता अर्थात इस प्रकार का त्याग निरर्थक है जिसका कोई फल ही नहीं है। अज्ञानता के अभाव में हम इस प्रकार का कई बार मिथ्या आचरण करते हैं। विरले मनुष्य ही चिंता, भय और क्लेश से मुक्त होकर अपने कर्त्तव्य मार्ग पर अग्रसर रहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की सिद्धि के लिए यज्ञ, दान और तप आदि कर्मों का विधान दिया गया है। भगवद् गीता में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई यह समझे कि इन कर्मों के परित्याग को ही त्याग कहते हैं तो वह सर्वथा अनुचित है। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि ईश्वर भक्ति, माता-पिता गुरुजनों की सेवा, यज्ञ, दान और तप आदि सत्कर्म अगर आसक्ति और फल की इच्छा के बिना किए जाएं तो उसे ही वास्तविक एवं सात्विक त्याग कहते हैं। यज्ञ में आचार्य शिवेन्द्र मिश्रा, आशीष मिश्रा, उज्जवल तिवारी, राममणि शर्मा, अतुल पांडेय, अजय द्विवेदी, हरिहर शास्त्री,वीरू शास्त्री, अश्विनी तिवारी, नितेश मिश्र, अभिषेक शास्त्री, रौशन तिवारी, अनिकेत पांडेय वैदिक विद्वानों के द्वारा यज्ञ कराया जा रहा है। यजमान के रूप में हरेंद्र किशोर सिंह, मधु सिंह, मुरली झा,लालबाबू झा, सुनील झा, दिगम्बर झा, जितेंद्र झा, बिपिन झा, ओमप्रकाश झा, वीरेंद्र झा, उपेंद्र सिंह सपत्नीक पूजन-पाठ कर रहे हैं।

Recent Post