AMIT LEKH

Post: 127 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया

127 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया

हमारे विशेष संवाददाता जगमोहन काज़ी की रिपोर्ट :

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में 127 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

जगमोहन काज़ी

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (बगहा, संवाददाता)। माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में 127 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, स्वरांजलि सेवा संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनन्द, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी, कोषाध्यक्ष शिवचंद्र शर्मा, कामेश्वर श्रीवास्तव, निर्माता अरविंद अकेला, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, गायिका चांदनी कुमारी एवं देव नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के संदेशों पर विस्तृत चर्चा की गई। गुरु रविदास द्वारा बताए गए सत्य पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। संगीत आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता पैदा करना जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है। एचेल थारू ने कहा कि 14 नवंबर 2012 से दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज एवम् 06 नवम्बर 2014 से हर महीने की पूर्णिमा तिथि और विशेष अवसर पर इस महाआरती कार्यक्रम का आयोजन होता है। शिव चंद्र शर्मा ने कहा कि थरुहट की मिट्टी की कहानी पर बनी फिल्म – कविता थारू की बेटी के माध्यम से भी एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की गई है ।इसके लिए हम निर्माता एचेल थारू को संस्था द्वारा धन्यवाद देते हैं। यह महाआरती वाल्मीकि नगर की पहचान बनती जा रही है। क्योंकि इसमें बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व आते हैं। अंजु देवी ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति नदियों के किनारे ही विकसित हुई है। लावारिस दिव्यांग जनों, जरूरतमंदों और मानसिक बीमारों को दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से हर दिन भोजन प्रदान करके हम मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार होने से बचाते हैं।

फोटो : अमिट लेख

महा आरती के पश्चात चंद्रदेव को अर्घ्य दिया गया और विश्व शांति की कामना की गई। महाप्रसाद की व्यवस्था स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता और वशिष्ठ डेयरी उद्योग द्वारा की गई। स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा समय समय पर आयोजित विभिन्न सामाजिक,आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु फौजी विद्यासागर राणा, डॉक्टर के. एम. राव , राव एम.आर.आई सेंटर गोरखपुर, पवन भट्टराई, निर्माता राजेश गुप्ता, वर्ल्ड मीडिया विजन नई दिल्ली ,मुखिया खूब लाल बड़घडिया ,समाजसेवी सुमन सिंह , सेलेस्टियल इंटरनेशनल स्कूल के थॉमस जॉन, एस.के सुपरमार्ट, अभिनेता संजय कुमार कुशवाहा, सत्संगी श्रवण कुमार श्रीवास्तव आदि विशिष्ट व्यक्तित्व एवम् संस्थानों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर संतोष कुमार, रौशन कुमार,गायक राजा कुमार, गायिका मधु देवी, हिरमती देवी, रेखा देवी, तूफानी ठाकुर, आदि उपस्थित थे। महा आरती के पश्चात चंद्रदेव को अर्घ्य दिया गया, और विश्व शांति की कामना की गई। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचेल थारू ने किया। गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय जयकार से महा आरती स्थल गुंजायमान होता रहा।

Recent Post