बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
गोपालपुर थाना अंतर्गत 200 लीटर देशी शराब, 613.5 लीटर कस्तूरी प्रीमियम नेपाली देशी शराब, एक मोबाईल, एक बोलोरो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अवैध शराब के बारामदगी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान गोपालपुर थाना अंतर्गत 200 लीटर देशी शराब, 613.5 लीटर कस्तूरी प्रीमियम नेपाली देशी शराब, एक मोबाईल, एक बोलोरो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गोपालपुर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही उधर बलथर थाने की पुलिस ने छापामारी कर 200 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब तथा 236 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।








