AMIT LEKH

Post: जीएमसीएच : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने दबोचा

जीएमसीएच : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 05 अक्टूबर 2026

​GMCH परिसर के समीप नाबालिग के साथ घटित दुष्कर्म की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त 04 घंटे के भीतर नगर पुलिस ने धर- दबोचा

GMCH में कर्मी के रुप में भी तैनात हैं दरिंदे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 06 अक्टूबर 26 को बेतिया पुलिस(नगर थाना)को प्राप्त लिखित आवेदन के अनुसार, जी.एम.सी.एच. (GMCH) बेतिया में इलाजरत एक महिला की देखभाल कर रही उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ।

फोटो : मोहन सिंह

अस्पताल के ही एक संविदा/लैब कर्मी द्वारा बहला-फुसलाकर अस्पताल परिसर के बाहर स्थित अपने डेरा पर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेतिया पुलिस द्वारा तत्परता से कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है:- ​प्राथमिकी दर्ज: पीड़िता के परिजनों से लिखित शिकायत प्राप्त होते ही अविलंब नगर थाना कांड संख्या 595/26 दर्ज किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है।

छाया : अमिट लेख

नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित छापेमारी करते हुए मुख्य अभियुक्त रविरंजन , पिता- कमलेश यादव, साकिन- हरदीया भुवाल, थाना-मटियारिया ) को आज शाम 04:30 बजे (सूचना प्राप्त होने के मात्र चार घंटों के भीतर) गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संवेदनशील मामले के अनुसंधान की कमान महिला पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है एवं घटनास्थल और अस्पताल परिसर तथा उसके आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज एवं अन्य तकनीकी/वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। ​बेतिया पुलिस इस जघन्य अपराध में समयबद्ध तरीके से आरोप-पत्र (Charge Sheet) न्यायालय में समर्पित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्त को कठोरतम सजा दिलाने हेतु कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Recent Post