रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 06 अक्टूबर 2026
समीक्षा के दौरान आपदा प्रभावित लाभुकों को ससमय राहत का लाभ उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। आपदा संपूर्ति पोर्टल पर जीआर (ग्रेच्युटियस रिलीफ) हेतु लाभुकों की की जा रही एंट्री की समीक्षा अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा द्वारा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लाभुकों की एंट्री की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक विवरणों को नियमानुसार एवं शुद्ध रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आपदा प्रभावित लाभुकों को ससमय राहत का लाभ उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अमरेंद्र कुमार एवं प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्रीमती नगमा तबस्सुम उपस्थित थीं।








