AMIT LEKH

Post: महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली शोभायात्रा

उप-संपादक मोहन सिंह की कलम से :

रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शिव ध्वजारोहण करते हुई शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (विशेष रिपोर्ट)। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बेतिया के द्वारा रसोई घर से शिव ध्वजारोहण करने के पश्चात रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शिव ध्वजारोहण करते हुई शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

शोभा यात्रा में परमात्मा शिव को श्री राम और राम भक्त हनुमान को ध्यान करते हुए दिखलाया गया है। शोभायात्रा इस बात को सूचित करता है संसार में सभी धर्म का पिता एक परमात्मा शिव है। परमात्मा शिव का आध्यात्मिक अर्थ कल्याणकारी है। वर्तमान समय भारत भूमि पर परमात्मा शिव को अवतरित हुए 88 वर्ष हो चुके हैं।

छाया : अमिट लेख

परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा वर्तमान समय 160 देशों में समाज के विभिन्न धर्मों की सेवाय की जा रही है। परमात्मा शिव वर्तमान समय स्वयं की पहचान, परमात्मा का सत्य परिचय, वर्ल्ड ड्रामा का रहस्य, और राजयोग मेडिटेशन के द्वारा परमात्मा शिव से विभिन्न संबंधों का अनुभव इस विद्यालय के द्वारा दिया जा रहा है। जिससे लोगों के अंदर नैतिक मूल्यों का विकास, शारीरिक स्वास्थ्य, निरोगी काया, प्राप्त हो रहा है। शोभा यात्रा में लगभग 300 भाई बहनों की सम्मिलित होकर परमात्मा के कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। शोभा यात्रा स्टेशन चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए, जनता सिनेमा, संतोषी मां की तरफ से गुलाब बाग, लाल बाजार, जंगी मस्जिद, हॉस्पिटल रोड, कोतवाली चौक होते हुए घसियार पट्टी, रामलीला मैदान तक पहुंची जहाँ यात्रा को विराम दिया गया। बेतिया शहर वासी इस शोभा यात्रा का बहुत हर्षोल्लास के साथ आनंद लिए।

Comments are closed.

Recent Post