AMIT LEKH

Post: पिछले 24 घंटे से चल रहे अष्टयाम की शाम् 5 बजे हुई पूर्णाहुति

पिछले 24 घंटे से चल रहे अष्टयाम की शाम् 5 बजे हुई पूर्णाहुति

बगहा पुलिस जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

24 घंटे के दरमियान वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन अनुष्ठान किया जाता रहा

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख
बगहा, (ब्यूरो न्यूज़)। महा शिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को शुरू हुई 24 घंटे का अष्टयाम शनिवार के शाम 5 बजे संपन्न हो गया।

फोटो : नसीम खान “क्या”

बतादें, कलश स्थापित कर पूरे वैदिक मंत्रों के साथ अष्टयाम शुरू किया गया। इस बीच अखंड रामायण का पाठ निर्बाध चलता रहा। 24 घंटे के दरमियान वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन अनुष्ठान किया जाता रहा। बतादें,बगहा के वाल्मीकिनगर स्थित जलसंसाधन विभाग के ई टाइप कॉलोनी में स्थापित शिवालय में महा शिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया गया। अष्टयाम आयोजित कर्ता शिक्षक हरिनारायण प्रसाद, सतीश सर, ब्रह्मनारायण सिंह ने बताया कि 5 से 7 कीर्तन मंडली तीन-तीन घंटे के अंतराल पर संकीर्तन करते रहे, जो निर्बाध गति से चलता रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन सहयोग से महा शिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन किया गया।

Comments are closed.

Recent Post