AMIT LEKH

Post: हत्या मामले में नामजद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या मामले में नामजद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

गजहर वार्ड नंबर 2 में कल शुक्रवार को हुए विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ब्यूरो न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर वार्ड नंबर 2 में कल शुक्रवार को हुए विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार। बता दे की कल शुक्रवार की अहले सुबह एक विवाहिता का शव पेड़ से लटलते हाल में पुलिस ने किया था बरामद। हत्या मामले में पुलिस ने कांड संख्या 106/24 दर्ज करते हुए छापामारी शुरू कर दिया। पुलिस ने बीती रात्रि छापामारी कर हत्या मामले के नामजद अभियुक्त गजहर वार्ड नंबर 2 निवासी लड़के के पिता चानो मंडल उम्र 50 वर्ष एवं महेश कुमार मंडल उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या मामले के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Recent Post