



नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आठ पौधे और वार्ड 04 स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आठ पौधे लगाए गए
हमारे प्रतिनिधि
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत वीरपुर नगर पंचायत में दो अलग अलग जगह पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आठ पौधे और वार्ड 04 स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आठ पौधे लगाए गए। जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भाजपा 44 वें स्थापना दिवस पर पूरे एक सप्ताह का कार्यक्रम चल रहा है जिसका नाम सामाजिक न्याय सप्ताह है। इसी के तहत कल बुधवार को मेडिकल केम्प लगाए गए थे और आज पौधारोपण किया गया है। कल शुक्रवार को अनुमण्डल अस्पताल में ब्लड डोनेशन केम्प लगाया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पशुपति प्रसाद गुप्ता,बसंतपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष देव, गौतम भगत, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, पंडित कौशिक पांडे, नितेश जय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।